Popup Image

चलती बस के ब्रेक फेल, 15 से ज्यादा यात्री घायल, खाई में गिरने से बची

बड़वानी। बड़वानी से खेतिया जा रही रेवा कृपा बस का बोकराटा के आगे अंबापड़ावा के पास बारी फलिया घाट क्षेत्र में हादसा हो गया। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। अचानक ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित हो गई और 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। हालांकि, चालक की सूझबूझ से बस खाई में गिरने और पलटने से बच गई। हादसे में किसी की जान नहीं गई। सभी घायलों को खेतिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Advertisement

ब्रेक फेल होते ही यात्रियों में मची चीख-पुकार

जानकारी के अनुसार, बस बड़वानी से खेतिया जा रही थी। बोकराटा के आगे बारी फलिया के पास घाट क्षेत्र में अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे मिट्टी में उतारकर रोक दिया। इससे बस पलटने और खाई में गिरने से बच गई।

Advertisement

15 से ज्यादा यात्री घायल, अस्पताल में उपचार जारी

हादसे में 15 से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं। सभी को खेतिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। अधिकांश यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ को गंभीर चोटें लगी हैं। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Advertisement

पुलिस ने शुरू की जांच, ग्रामीणों ने उठाई फिटनेस जांच की मांग

घटना की सूचना मिलते ही खेतिया और पाटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और यातायात व्यवस्था संभाली। बस के ब्रेक फेल होने के कारणों की जांच की जा रही है। इसके लिए चालक और यात्रियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। ग्रामीणों ने घाट क्षेत्र में चलने वाली बसों की नियमित फिटनेस जांच कराने की मांग की है। यात्रियों ने चालक की सूझबूझ की सराहना की, जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें