Advertisement

शादी से 15 दिन पहले अपनाएं ये 5 स्किन केयर टिप्स, दुल्हन के चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो

शादी हर लड़की की जिंदगी का सबसे खास दिन होता है। इस दिन हर दुल्हन चाहती है कि उसका चेहरा साफ, फ्रेश और ग्लोइंग नजर आए। इसके लिए शादी से कुछ दिन पहले से ही स्किन का थोड़ा एक्स्ट्रा ध्यान रखना जरूरी है।

Advertisement

तो आइये जानते है दुल्हन के लिए 5 स्किन केयर टिप्स-

1.सुबह-शाम चेहरा अच्छी तरह साफ करें

Advertisement

सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से साफ करें। इससे चेहरे पर जमी धूल, गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाता है और अगर आप मेकअप करती हैं तो रात में सोने से पहले उसे जरूर हटाएं क्योकि मेकअप लगाकर सोने से त्वचा पर पिंपल और जलन की समस्या हो सकती है।

2.मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाना न भूलें

Advertisement

चेहरा धोने के बाद अपनी स्किन के हिसाब से अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे त्वचा सॉफ्ट और हाइड्रेटेड बनी रहती है। दिन में घर से बाहर निकलते समय SPF 30 या उससे ज्यादा SPF वाला सनस्क्रीन लगाएं। इससे धूप से होने वाली टैनिंग और त्वचा के नुकसान से बचने में मदद मिलती है।

3.स्क्रब और फेस पैक में न करें जल्दबाजी

शादी से पहले जल्दी ग्लो पाने के लिए रोज स्क्रब करना जरूरी नहीं है। ज्यादा स्क्रब करने से त्वचा लाल हो सकती है। अगर कोई नया फेस पैक या स्क्रब इस्तेमाल कर रही हो तो पहले थोड़ा सा लगाकर देखें क्योकि शादी से ठीक पहले कोई नया प्रोडक्ट ट्राई करने से बचना बेहतर है।

4.पानी पिएं और नींद पूरी करें

दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और खाने में फल, सब्जियां और पौष्टिक चीजें शामिल करें। अच्छी डाइट और पर्याप्त पानी शरीर के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। शादी की तैयारियों में देर रात तक जागने से बचें। रोज अच्छी नींद लेने से आप फ्रेश महसूस करेंगी और चेहरे पर थकान कम नजर आएगी।

5.शादी से पहले नए ब्यूटी एक्सपेरिमेंट न करें

शादी से कुछ दिन पहले नया फेशियल, पील या कोई स्ट्रॉन्ग स्किन ट्रीटमेंट करवाने से बचें क्योकि अगर वह प्रोडक्ट या ट्रीटमेंट त्वचा को सूट नहीं किया तो शादी के दिन परेशानी हो सकती है। अगर आपको पहले से पिंपल, एलर्जी या त्वचा से जुड़ी कोई समस्या है तो खुद से कुछ करने के बजाय त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें। याद रखें, शादी के दिन खूबसूरत दिखने के लिए सबसे जरूरी है कि आपकी त्वचा स्वस्थ और फ्रेश नजर आए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें