Advertisement

बेटे से मिलने पहुंचे जीजा को साले ने जमकर पीटा

नगर निगम के कंट्रोल रूम का कर्मचारी है घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। बेटे से मिलने पहुंचे पिता को उसके ही साले ने लट्ठ से जमकर पीटा। इससे उसके हाथ और अन्य जगह चोट आई। उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां इलाज जारी है।

अस्पताल में भर्ती घायल यशवंत पिता नाथूलाल सोलंकी (४२) निवासी पंवासा ने बताया कि उसकी पत्नी उमा सोलंकी २ साल के बेटे दिव्यांश को लेकर नीमनवासा स्थित अपने मायके विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। शुक्रवार शाम को वह बेटे दिव्यांश से मिलने गया था जहां साले महेश पिता रामचंद्र ने जीजा यशवंत की बहन से पूर्व में हुए विवाद की बात को लेकर गाली-गलौच की और फिर लट्ठ से जमकर पीटा। इसमें यशवंत को काफी चोट आई जिसके बाद उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां इलाज चल रहा है। यशवंत के ७ बच्चे हैं जिसमें ६ बेटी और १ बेटा है। वह नगर निगम के कंट्रोल रूम में पदस्थ है।

Advertisement

Related Articles

Write a review