Advertisement

ननदोई ने 10 माह तक बहू से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

उज्जैन। प्रताप नगर क्षेत्र में रहने वाली महिला से उसके ननदोई ने 10 माह तक दुष्कर्म किया। महिला ने पंवासा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि प्रतापनगर क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने उसके ननदोई राजू बामनिया पिता बाबूलाल निवासी कालापत्थर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

महिला ने पुलिस को बताया कि राजू मकान बनाने का ठेका लेता है। 1 नवंबर 2023 में वह पड़ोसी का मकान बनाने आया था। तभी उसने महिला को घर में अकेली पाकर दुष्कर्म किया। राजू द्वारा महिला को धमकाकर 24 अगस्त 24 तक शिकार बनाया और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिलाबदर का उल्लंघन करते पांचवीं बार पकड़ाया बदमाश

Advertisement

उज्जैन। कार्तिकचौक में रहने वाले बदमाश पर 20 से अधिक आपराधिक केस दर्ज होने पर कलेक्टर ने बदमाश को जिलाबदर किया। उल्लंघन करते पाए जाने पर उसे महाकाल थाना पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पवन पिता देवनारायण सोनी निवासी कार्तिक चौक पर जिलाबदर की कार्रवाई हुई थी। इस अवधि में वह आदेश का उल्लंघन करते हुए राणोजी की छत्री के पास थाने की टीम को मिला। पवन सोनी को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि बदमाश के खिलाफ मारपीट, आम्र्स एक्ट, हफ्ता वसूली जैसे 20 से अधिक अपराध दर्ज हैं।

आगर रोड पर घायल मिले वृद्ध की अस्पताल में मौत

Advertisement

उज्जैन। बीती रात आगर रोड पर एक वृद्ध गंभीर घायल हालत में लोगों को मिला जिसे एम्बुलेंस से चरक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। पुलिस ने बताया कि बलवंत पिता गोकुल सिंह 58 वर्ष निवासी भैंसाखेड़ी थाना घट्टिया को आगर रोड स्थित आरडी गार्डी के पास गंभीर घायल हालत में लोगों ने देखा। अस्पताल में कुछ घंटे उपचार के बाद बलवंत सिंह की मौत हो गई। उसके कपड़ों से मिले मोबाइल और आधार कार्ड से पहचान कर पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी।

Related Articles

Write a review