Advertisement

यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 15 की मौत

बड़ा हादसा: बस खाई में गिरी, 15 की मौत, 40 घायल, 20 रेफर

Advertisement

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार को श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से 15 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 40 यात्री घायल हो गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के कालीधर क्षेत्र में यह बस सड़क से फिसलकर करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि बस श्रद्धालुओं को शिवखोड़ी ले जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है एवं घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

Advertisement

बताया जा रहा है चालक द्वारा बस पर से नियंत्रण खो जाने के बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ है। जम्मू के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सूत्रों ने यह भी बताया कई यात्रियों की हालत नाजुक है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें