Advertisement

मोबाइल पर कॉल किया और फिर चाकू मार दिया

उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। फोन रिसीव कर उसने पूछा कि कौन बोला रहा है तो कॉल करने वाले ने कहा छोटू बोल रहा हूं, तुम्हारे सामने खड़ा हूं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

इसके बाद युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि बेगमपुरा निवासी 53 वर्षीय आकाश राठौर पिता सुरेश राठौर शुक्रवार रात नानाखेड़ा स्थित श्यामाप्रसाद मुखर्जी कॉम्पलेक्स के पास खड़ा था तभी अनजान नंबर से उसके मोबाइल पर कॉल आया।

आकाश ने पूछा कौन बोल रहा है तो कॉल करने वाले ने कहा कि मैं छोटू बोल रहा हूं और तुम्हारे सामने खड़ा हूं। इसके बाद छोटू ने चाकू से आकाश पर हमला कर दिया। उसने चाकू पकड़ा तो छोटू ने लात घूंसों से उसे पीटकर घायल किया।

Advertisement

Related Articles