Advertisement

शराब पीकर घर आया, पत्नी से लड़ा, सो गया, सुबह देखा हाथ के चीथड़े उड़े हुए थे

अजीबो-गरीब: ऐसी कौन-सी शराब थी जिसने इतना मदहोश कर दिया मजदूर को

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

डॉक्टर भी समझ नहीं पा रहे थे कि हाथ इतना जख्मी कैसे हो गया

पुलिस बयान लेने आई, होश में नहीं था, पत्नी ने दिए बयान

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। चरक अस्पताल में एक शराबी मजदूर के जख्मी होने का अजीबो-गरीब मामला आया। इलाज करने वाले डॉक्टर भी आश्चर्य चकित थे कि हाथ के इस तरह चीथड़े कैसे उड़े? वह कौनसी शराब थी जिसने इतना मदहोश कर दिया कि घायल को पता ही नहीं चला और बिस्तर खून से तरबतर हो गया। पुलिस भी बयान नहीं ले सकी। पूरा वाकिया पत्नी ने सुनाया। नागझिरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सनी पिता बने सिंह (28) नामक मजदूर नागझिरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांधी नगर में रहता है। खुल मजदूरी कर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसका ५ साल का बेटा भी है। पत्नी सोनिया के अनुसार, सनी हमेशा की तरह शुक्रवार की सुबह काम पर गया था। दिन भर वह किसी ठेकेदार के साथ काम करता रहा। आमतौर पर शाम सात बजे घर आ जाता है। साथ में भोजन करता है। कल रात ११ बजे के करीब शराब के नशे में धुत्त होकर आया। वह चलने-फिरने की स्थिति में भी नहीं था। लडख़ड़ा रहा था। शराब पीता है, लेकिन कल तो उसकी हालत कुछ अजीब ही थी। आते ही वह विवाद करने लगा। हमने ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बड़बड़ाने के बाद वह सो गया।

Advertisement

सुबह बिस्तर पर खून देखा तो कांप गई सोनिया
सोनिया ने बताया कि सनी के सोने के बाद वह भी सो गई। जब सुबह उठी तो बिस्तर पर खून देख कर कांप गई। सनी बेसुध पड़ा था। उसका बायां हाथ बुरी तरह घायल था। ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने उसके हाथ को नुकीली चीज से गोदा है। हाथ के चीथड़े उड़े हुए। इतना घायल होने के बाद भी उसे पता नहीं चला कि हाथ में क्या हुआ? घायल अवस्था में वह उसे ऑटो से चरक अस्पताल लेकर आई।

अस्पताल में सभी चौंक गए
जब सोनिया अपने पति को लेकर चरक अस्पताल पहुंची तब वहां उसे देखने के लिए भीड़ लग गई। नर्स और कंपांडर भी चकित थे कि हाथ इतना घायल कैसे हो गया। शराबी चाहे कितना भी नशा कर ले लेकिन चोट पहुंंचने पर उसका नशा तो उतर ही जाता है। सनी के साथ ऐसा नहीं हुआ था। इलाज करने वाले डॉक्टर भी हेरत में थे। बहरहाल, सनी के हाथ का इलाज किया गया। इंजेक्शन लगा कर डे्रसिंग की गई।

बयान भी नहीं दे सका सनी
मामला चूंकि संदिग्ध और घायल होने का था, इसलिए नागझिरी पुलिस को सूचित किया गया। थाना प्रभारी के निर्देश पर प्रधान आरक्षक पप्पू को भेजा गया। सनी बयान देने की हालत में नहीं था। इसलिए पत्नी के बयान लिए गए। सोनिया ने शुक्रवार की सुबह से लेकर शनिवार की सुबह तक की पूरी कहानी बता दी। पुलिस ने सोनिया के बयान पंजीबद्ध कर लिए। देखना है कि यह मामला क्या निकलता है। होश में आने के बाद सनी क्या बयान देता है।

Related Articles

Write a review