Advertisement

जिला अस्पताल की कैंसर व डायलिसिस यूनिट को माधव नगर में शिफ्ट किया

पुरानी बिल्डिंग को तोडऩे की कवायद शुरू

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। प्रदेश सरकार की मंशानुसार जिला चिकित्सालय की पुरानी बिल्डिंग को तोडक़र नया भवन तैयार करने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में पुराने प्रसूतिगृह की बिल्डिंग में संचालित होने वाली कैंसर व डायलिसिस यूनिट को माधव नगर अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

जिला चिकित्सालय के करीब 100 वर्ष से अधिक पुराने भवन के साथ ही इसके आसपास स्थित जेल वार्ड, आरएमओ कार्यालय, ओपीडी सहित अन्य सभी निर्माण को तोड़ा जाना है। वहीं जिला अस्पताल के सामने स्थित पुराने प्रसूतिगृह की बिल्डिंग भी डिस्मेंटल होगी। इसी के चलते जिला चिकित्सालय को चरक अस्पताल और माधव नगर अस्पताल में शिफ्ट करने का क्रम शुरू हो चुका है।

Advertisement

आरएमओ डॉ. नीतराज गौर ने चर्चा में बताया कि पुराने प्रसूतिगृह में संचालित होने वाली कैंसर और डायलिसिस यूनिट को माधव नगर अस्पताल में शिफ्ट करने का काम पूरा हो चुका है। वहीं जिला अस्पताल के एक्सरे यूनिट, सोनोग्राफी विभाग सहित अलग-अलग बिल्डिंग में संचालित होने वाले वार्ड, ओपीडी सहित अन्य विभागों को भी चरक और माधव नगर अस्पताल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह विभाग जाएंगे माधव नगर अस्पताल
जिला चिकित्सालय से कैंसर यूनिट, डेंटल विभाग, डायलिसिस यूनिट, मन कक्ष विभाग, एलटीटी, एमआरआई, इंफेक्शन वार्ड को माधव नगर अस्पताल में स्थानांतरित किया जायेगा।

Advertisement

यह विभाग जाएंगे चरक अस्पताल

जिला चिकित्सालय में संचालित होने वाले इमरजेंसी विभाग, आरएमओ कार्यालय, नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय, सर्जरी विभाग एवं बर्न यूनिट, हड्डी विभाग व ट्रामा, ईएनटी विभाग, मेडिसीन विभाग व जेल वार्ड, आईसीयू व टीएमटी, एक्सरे विभाग, भोजनशाला, शव विच्छेदन कक्ष को मातृ एवं शिशु चिकित्सालय चरक भवन में स्थानांतरित किया जायेगा।

प्रक्रिया शुरू कर दी गई है
जिला चिकित्सालय परिसर स्थित पुराने भवनों को तोडक़र नया भवन निर्माण होना है। शासन निर्देश पर पुराने भवन में संचालित विभिन्न विभागों और वार्ड को माधव नगर व चरक अस्पताल में शिफ्ट किया जाना प्रस्तावित है जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
-डॉ. अजय दिवाकर, सिविल सर्जन

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें