कार शोरूम के सुपरवाइजर को रोक कर पीटा और 40 हजार रुपए छीने

उज्जैन। देवास रोड स्थित एक कार कंपनी के सुपरवाइजर के साथ रविवार रात को लूट की घटना हो गई। बदमाशों ने उनसे 40 हजार रुपए नकद लूट लिए।पुलिस के मुताबिक लूट की घटना नेक्सा कंपनी में कार्यरत सुपरवाइजर कुंदन पिता रामलाल गोयल उम्र 30 साल के साथ हुई है।

Advertisement
कड़छेली निवासी कुंदन रविवार रात शोरूम से घर लौट रहा था। तभी रात करीब 8:30 बजे चंदेसरा के समीप पेट्रोल पंप के पास दो अज्ञात बदमाश बाइक से आए और कुंदन को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने उससे मारपीट की और उसके पास रखे 40 हजार रुपए छीन कर भाग गए। अन्य लोगों की मदद से नागझिरी थाने पहुंचे कुंदन ने पुलिस को पूरी घटना बताई। नागझिरी पुलिस ने मारपीट व लूट की विभिन्न धाराओं विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
Advertisement









