Advertisement

जिले में इन दिनों जमीन विवाद और धोखाधड़ी के मामले बढ़े

जनसुनवाई में आई शिकायतों पर अपर कलेक्टर ने जांच और कार्रवाई के आदेश दिए

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन पर कब्जे की शिकायतें बढ़ गई हैं। इसके अलावा धोखाधड़ी के मामले भी अधिक सामने आ रहे हैं। मंगलवार को जनसुनवाई में अपर कलेक्टर शाश्वत शर्मा के समक्ष भूमि विवाद, अवैध कब्जे, धोखाधड़ी और गलत सीमांकन जैसे मामले अधिक आए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ग्राम ठाबलासीया (तहसील झारड़ा) के निवासी शंकर पोलवाल ने शिकायत में बताया कि उनकी कृषि भूमि पर कुछ दबंगों द्वारा बार-बार अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। तहसीलदार के आदेश पर राजस्व अमले ने उन्हें कब्जा दिला दिया था, इसके बावजूद आरोपियों ने दोबारा वहां ट्रैक्टर चलाकर कब्जा किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अपर कलेक्टर ने झारड़ा तहसीलदार को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Advertisement

लोन प्रक्रिया में 50 हजार की हेराफेरी

त्रिवेणी हिल्स की निवासी शारदा सेदीवाल ने लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने आवेदन में बताया कि तीन बिल्डरों और एक निजी फाइनेंस एजेंट ने मिलकर उन्हें ठगा है। आवेदिका का आरोप है कि उन्हें 16 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कर 16.50 लाख रुपये का लोन दिखाया गया, जो कि दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ का मामला है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित थाना प्रभारी को प्रकरण दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

बीमार पिता की जमीन हड़पने का षड्यंत्र
ग्राम बिलवानिया की निवासी अनीताबाई ने आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनके लकवे से पीडि़त पिता की कृषि भूमि को कुछ लोगों द्वारा धोखाधड़ी और जालसाजी के जरिए हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम पिपलौदा सागोतीमाता के फूलसिंह ने सीमांकन में धांधली की शिकायत की।

उन्होंने आरोप लगाया कि पटवारियों द्वारा उनकी कृषि भूमि का गलत सीमांकन किया गया है और बदले में उनसे राशि की मांग की गई है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर ने एसडीएम नागदा को निर्देशित किया कि वे पूरे मामले की बारीकी से जांच करें और यदि सीमांकन गलत है तो उसे सुधारें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें