100 दिन पहले सीबीएसई ने जारी किया टाइम टेबल

17 फरवरी से शुरू होंगी 10वी-12वीं की परीक्षाएं
नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जामिनेशन की तारीख जारी कर दी है। 17 फरवरी 2026 से दोनों क्लासों के एग्जाम शुरू होंगे। 10वीं के एग्जाम 10 मार्च तक और 12वीं के एग्जाम 9 अप्रैल तक चलेंगे। दोनों क्लास के बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी 2026 से शुरू होंगे। ठंड की वजह से कई स्कूलों में प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट असेसमेंट/ इंटरनल असेसमेंट 6 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेंगे क्योंकि ये स्कूल जनवरी में बंद रहते हैं। 10वीं शुरुआत मैथमैटिक्स स्टैंडर्ड, मैथमैटिक्स बेसिक और 12वीं की बायोटेक्नलॉजी से होगी।
तीसरी कक्षा से लागू होगा एआई पाठ्यक्रम
नई दिल्ली। देश में तीसरी कक्षा से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (सीटी) का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के अनुरूप होगा। इसकी शुरुआत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से होगी। एआई और सीटी पाठ्यक्रम के लिए समय आवंटन और संसाधनों का एकीकरण किया जाएगा। इस संबंध में दिसंबर 2025 तक संसाधन सामग्री, हैंडबुक और डिजिटल संसाधनों का विकास होगा।









