Advertisement

केंद्र सरकार ने 10 राज्यों के राज्यपाल बदले

हरिभाऊ बागड़े राजस्थान, रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का जिम्मा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . नईदिल्ली केंद्र सरकार ने 10 राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार देर रात राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड समेत 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के नए प्रशासक की लिस्ट जारी की। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का गवर्नर बनाया गया है।

असम के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल के अलावा चंडीगढ़ के प्रशासक का जिम्मा संभालेंगे। महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर रहे हरिभाऊ बागड़े राजस्थान, पूर्व केंद्रीय मंत्री और 8 बार के सांसद रहे संतोष गंगवार झारखंड, असम से पूर्व सांसद रमन डेका छत्तीसगढ़ के गवर्नर बनाए गए हैं।

Advertisement

हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान, संतोष गंगवार को झारखंड गुलाब चंद कटारिया को पंजाब और चंडीगढ़, रामेन डेका को छत्तीसगढ़, सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र, जिष्णु देववर्मा को तेलंगाना, ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम और मणिपुर, सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल बनाया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें