मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए जानें किस दिन लगाएं किस चीज का भोग

चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्रि का पर्व शुरू होता है। इस साल यह पर्व आज यानी 9 अप्रैल, 2024 मंगलवार से शुरू हो गया है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग अलग 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि के हर दिन मां दुर्गा को उनकी पसंद का भोग लगाने से माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है। तो आइए जानते हैं मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि के नौ दिन मां के किस स्वरूप को लगाना चाहिए कौन सा भोग।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मां शैलपुत्री-

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। कहा जाता है इस दिन मां को गाय के घी का भोग लगाने से व्यक्ति को रोग और संकट से मुक्ति मिलती है।

मां ब्रह्मचारिणी-

मां चंद्रघंटा –

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन मां को दूध या मावे से बनी मिठाई का भोग लगाने से धन और वैभव की प्राप्ति होती है।

मां कूष्माण्डा-

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्माण्डा की पूजा की जाती है। इस दिन मां को मालपुआ का भोग लगाने और दान देने से व्यक्ति की बुद्धि का विकास होने के साथ-साथ उसकी निर्णय क्षमता भी अच्छी होती है।

मां स्कंदमाता-

देवी स्कंदमाता को केले का भोग लगाने से मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है और व्यक्ति को उसके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के साथ उसके शारीरिक कष्ट भी दूर होते हैं।

मां कात्यायनी-

मां कात्यायनी को मीठे पान का भोग लगाकर आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। मां को मीठा पान का भोग लगाकर साधक  सौंदर्य का वरदान पा सकता है। इसके अलावा घर में सदैव सकारात्मक माहौल बना रहता है।

मां कालरात्रि-

नवरात्रि के सातवां दिन मां कालरात्रि देवी को गुड़ या गुड़ से बनी चीज़ों का भोग लगाने से व्यक्ति हर तरह के रोगों से बचा रहता है।

देवी महागौरी-

नवरात्रि का आठवां दिन महागौरी की उपासना का दिन है। इस दिन मां को नारियल का भोग लगाकर मन की हर इच्छा पूरी होती है और व्यक्ति आर्थिक परेशानियों से बचा रहता है।

मां सिद्धिदात्री-

नवरात्रि का नौवां दिन मां सिद्धिदात्री का होता है। इस दिन मां को विभिन्न प्रकार के अनाजों का भोग लगाएं जैसे- हलवा, चना-पूरी, खीर और पुए और फिर उसे गरीबों को दान करें। ऐसा करने से जीवन में हर तरह से सुख-शांति बनी रहती है।

Related Articles