चाकूबाजों को जेल

उज्जैन। संतनगर में पान की दुकान संचालक को चाकू मारने वाले तीनों बदमाशों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घायल महापौर के मौसेरे भाई हैं और उनकी ही दुकान संभालते हैं। दरअसल, 9 अगस्त की रात करीब 12 बजे संतनगर चौराहे पर स्वर्ग पान कॉर्नर के संचालक लक्ष्मीकांत अंधेरिया दुकान बंद कर रहे थे तभी तीन लोग वहां पहुंचे और सौंफ मांगी।

सौंफ देने में देर होने पर तीनों विवाद करने लगे, विवाद बढ़ा तो तीनों ने अंधेरिया पर चाकू से जानलेवा हमला किया था जो उन्हें हार्ट के पास फेफड़े में लगा। मामले में माधवनगर पुलिस ने लोकेंद्र उर्फ लक्की पिता हेमराज वाडिया निवासी बागपुरा, सौरभ पिता राजकुमार भरानी निवासी अलखधाम नगर और पिंकेश पिता अशोक अखंड निवासी हाथीपुरा को गिरफ्तार कर दो चाकू जब्त किए थे। रविवार को सभी को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।









