चैंपियंस ट्रॉफी- साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 से हराया

चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रन से हरा दिया। शुक्रवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने बैटिंग चुनी। टीम ने 6 विकेट खोकर 315 रन बना दिए। जवाब में अफगानिस्तान 43.3 ओवर में 208 रन बनाकर ऑलआउट हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
साउथ अफ्रीका से रायन रिकेलटन ने सेंचुरी लगाई। वे प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। ऐडन मार्करम ने 52, टेम्बा बावुमा ने 58 और रासी वान डर डसन ने 52 रन बनाए। कगिसो रबाडा ने 3 और लुंगी एनगिडी ने 2 विकेट लिए। अफगानिस्तान से रहमत शाह ने 90 रन बनाए। मोहम्मद नबी को 2 विकेट मिले।
Advertisement
Advertisement









