Advertisement

आरोप सौतेली मां ने गला दबाकर मारा परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया

10 वर्षीय बालिका की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस जुटा रही साक्ष्य

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:माकड़ौन। 10 वर्षीय बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों द्वारा बेटी को अस्पताल न लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को मुखबिर के हवाले से सूचना मिली जिसके बाद पुलिस द्वारा अंतिम संस्कार के बाद डीएनए के लिए चिता से हड्डियों को इकट्ठा किया। लडक़ी के पिता व सौतेली मां को राउंडअप किया गया है। मामले में पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

माकड़ौन थाना प्रभारी ने बताया है कि 11 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रावनखेड़ी में एक 10 वर्षीय बालिका की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई है। जिसके गले में निशान थे। किसी ने वीडियो बना लिए वह पुलिस को मिले हैं जिसके आधार पर बालिका के पिता व सौतेली मां को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए राउंड अप किया गया है।

Advertisement

परिजनों द्वारा बेटी को अस्पताल न लाकर संदिग्ध अवस्था में अंतिम संस्कार कर दिया है जिससे पुलिस को साक्ष कलेक्ट करने में परेशानी आ रही है। पुलिस द्वारा अंतिम संस्कार होने के दूसरे दिन हड्डियों को कलेक्ट कर डीएनए के लिए भेजा गया है। मामले में एसडीओपी भविष्य भास्कर व एएसपी पल्लवी शुक्ला द्वारा भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है।

जल्दी ही मामले में पुलिस खुलासा करेगी

Advertisement

मामला अभी संदिग्ध है। लडक़ी की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है यह अभी साफ नहीं हो पाया है। इस मामले में मृतका का अंतिम संस्कार भी किया जा चुका है, जिससे पुलिस को ठोस सबूत मिलने में परेशानी आ रही है। जल्दी ही मामले में पुलिस खुलासा करेगी।-प्रदीप सिंह राजपूत, थाना प्रभारी माकडौन

Related Articles

Write a review