Advertisement

योग ओलंपियाड के लिए चार्वी शर्मा चयनित

उज्जैन। राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिसर नई दिल्ली द्वारा आयोजित योग ओलंपियाड का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर मैसूर में किया जा रहा है। जिसमें उज्जैन से राष्ट्रीय मलखंम्ब खिलाड़ी चार्वी शर्मा का चयन हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य डॉ. विभा शर्मा ने बताया कि विद्यालय की चार्वी 13 जून से भोपाल में आयोजित कोचिंग कैंप में सम्मिलित होकर वहां से मैसूर के लिए मध्यप्रदेश की टीम रवाना होगी। विद्यालय की व्यायाम शिक्षक ऋतु शर्मा ने बताया कि पूरे शहर से एकमात्र खिलाड़ी चार्वी को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।

13 जून से 16 जून तक शासकीय योग प्रशिक्षण केंद्र भोपाल में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जहां से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान आर आई डी महासंगोत्री मैसूर कर्नाटक के लिए मध्य प्रदेश टीम रवाना होगी।

Advertisement

विद्यालय की छात्रा चार्वी शर्मा के चयन पर विद्यालय परिवार के राजेश गंधरा, शशांक शुक्ला, डॉ उमा शर्मा, शैफाली चतुर्वेदी, तृप्ति नागर आदि द्वारा शुभकामनाएं व्यक्त की गई हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें