Advertisement

90 किलोमीटर तक पीछा कर छुड़ाए मवेशी

उज्जैन। उज्जैन की श्री पशुपति गोसेवा संस्था, बजरंग दल और गोरक्षक टीम ने ९० किलोमीटर दूर तक पीछा कर एक पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे मवेशी छुड़ाए। इस सिलसिले में दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है। दरअसल, मंगरोला के दीपू बना, निखिल चौधरी, मनीष जोशी, सचिन लाला, पुष्पेंद्र ठाकुर, विजय सोलंकी, लखन आंजना, लोकेंद्र परमार, पिंटू बना,अभिषेक आंजना और कुंवर सिंह परिहार को आगर से पिकअप में भरकर गोवंश ले जाने की सूचना मिली थी।

 

Advertisement

मंगरोला के पास जब इन्होंने संदिग्ध पिकअप को रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने वाहन बदनावर की तरफ दौड़ा दिया। वाहन में एक और युवक बैठा हुआ था। टीम ने जब इनका पीछा करना शुरू किया तो यह वाहन भगाते हुए बदनावर से आगे कानवन तक चले गए, जब टीम ने दूसरी तरफ से भी घेराबंदी करवाई तो इन्होंने वाहन हाईवे छोड़कर कच्चे रास्ते पर उतार दिया। ऐसे में घेरकर इन्हें पकड़ लिया गया और थाने लाया गया। पिकअप में १० गोवंश ठूंस-ठूंसकर भरे थे। आशंका है कि इन्हें काटने के लिए ले जाया जा रहा था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें