चौहान राष्ट्रीय मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली एवं कृषि जागरण मंच पूसा ने उज्जैन के कृषक को राष्ट्रीय मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मप्र के उज्जैन जिले के प्रगतिशील कृषक अश्विनीसिंह पिता राजेंद्रसिंह चौहान निवासी ग्राम पिपलियामा को प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, कृषि यांत्रिकी सिंचाई जल का समुचित उपयोग, कृषि में विविधता, उद्यानिकी फसलों का समावेश आदि के लिए सम्मानित किया गया।
केंद्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, महिंद्रा एंड महिंद्रा के सीईओ, एमसी डोमिनिक एडिटर एंड चीफ कृषि जागरण एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के गणमान्य वैज्ञानिकों की उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया। चौहान को पूर्व में भी विभिन्न संस्थाओं द्वारा राज्य, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। चौहान मप्र शासन एवं जिला, राज्य और प्रदेश स्तरीय कमेटियों के सदस्य भी रहे हैं। विगत 6 वर्षों तक जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के प्रबंध प्रमंडल के सदस्य रह चुके हैं।