कूनो में चीता ‘मुखी’ ने 5 शावकों को दिया जन्म

श्योपुर। मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में भारतीय मूल की मादा चीता ‘मुखीÓ ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। यह उपलब्धि भारत के चीता पुन: परिचय कार्यक्रम के लिए एक ऐतिहासिक सफलता मानी जा रही है। मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ बताए हैं।
Advertisement
सीएम ने खबर सोशल मीडिया पर साझा की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस खबर को सोशल मीडिया से साझा किया। उन्होंने कूनो की टीम और वन विभाग को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी। यह पहली बार है जब भारत में जन्मी किसी मादा चीता ने देश की धरती पर सफल प्रजनन किया है। लगभग 33 महीने की मुखी अब ‘प्रोजेक्ट चीता’ की पहली ऐसी मादा बन गई है, जिसने पांच शावकों को जन्म देकर संरक्षण प्रयासों की सफलता को मजबूती दी है।
Advertisement









