Advertisement

भारतीय ज्ञानपीठ स्कूल में 24 को सजेगी शतरंज की बिसात

उज्जैन। माधवनगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित भारतीय ज्ञानपीठ स्कूल में २४ अगस्त को शतरंज की बिसात सजेगी। दरअसल उज्जयिनी जिला शतरंज संघ और मध्यप्रदेश शतरंज एडहॉक कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में इंटर स्कूल चेस टूर्नामेंट का आयोजन इस दिन किया जाएगा। जिला शतरंज संघ के सचिव महावीर जैन ने बताया कि स्पर्धा चार आयु वर्ग में होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

यह वर्ग अंडर 19, अंडर 16, अंडर 12 और अंडर 9 होगा। इन समूहों के खिलाडिय़ों के बीच मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। जिन्हें ग्रुप ए और ग्रुप बी में बांटा गया है। स्पर्धा में विजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी व मैडल से पुरस्कृत किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी मोबाइल नंबर 9977289188 पर संपर्क कर पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीयन शुल्क 100 रुपए है और यह पंजीयन 23 अगस्त की रात्रि 8 बजे तक कराया जा
सकता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें