Popup Image
Advertisement

लाल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फहराया तिरंगा

भोपाल। 80वें स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह शनिवार को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ। सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा फहराया और इसके बाद परेड की सलामी ली। समारोह में देशभक्ति के रंग के बीच विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

Advertisement

ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और मध्य प्रदेश के विकास का खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि वर्ष 2027 को मध्य प्रदेश में ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। सरकार युवाओं को शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। ‘युवा वर्ष’ के दौरान युवाओं के लिए विशेष योजनाओं और गतिविधियों पर फोकस किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें