Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. यादव वृंदावन में पदयात्रा में हुए शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को वृंदावन पहुंचकर ‘बागेश्वर धाम’ के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा आयोजित सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में भाग लिया। उन्होंने इसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से प्रेरणादायी अनुभव बताया। इस अवसर पर उन्होंने समरसता भोज का प्रसाद भी ग्रहण किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली से वृंदावन तक पहुंची यह पदयात्रा संस्कृति, परम्परा और सनातन विरासत के संरक्षण-संवर्धन का संदेश देती है। उन्होंने पदयात्रा मार्ग पर सभी सनातन धर्म प्रेमियों से इसमें सहभागी बनने की अपील की।

मीडिया से बातचीत में डॉ. यादव ने पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री और पदयात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और एकता आज की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह तो ब्रज का धाम है, कृष्ण कन्हैयालाल की पावन भूमि। यहां की रज के कण-कण में भगवान का वास है। यहां क्या सड़क, क्या मकान—सब पवित्र और महान हैं। बागेश्वर धाम द्वारा सामाजिक समरसता के लिए यह एक सराहनीय संकल्प है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें