मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज शहर को देंगे प्रतिकल्पा की सौगात

132 करोड़ रुपए से निर्मित कार्यों का लोकार्पण करेंगे
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
175 करोड़ रुपए से होने वाले कार्यों का भूमिपूजन
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम ७ बजे उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा 68 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित नानाखेड़ा पर 07 मंजिला वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्स का एवं 48 करोड़ की लागत से क्षिप्रा विहार वाणिज्यिक सह-आवासीय परिसर का लोकार्पण करेंगे। प्राधिकरण द्वारा बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। मंच सज कर तैयार हो गया है।
प्राधिकरण द्वारा नानाखेड़ा क्षेत्र में शहर का पहला 7 मंजिला वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्स प्रतिकल्पा 37650 वर्गफीट का निर्माण किया गया है। जिसका निर्मित क्षेत्रफल 150000 वर्गफीट है। भू-तल पर 02 दुकानें ( 2000 वर्गफीट), 07 दुकानें (1400 से 1980 वर्गफीट), प्रथमतल पर 11 दुकानें ( 755 से 1740 वर्गफीट), 29 फ्लेट, 1320 से 2350 वर्गफीट, 24 फ्लेट, 851 वर्गफीट, 06 लिफ्ट एवं 80 कार का पार्किंग एरिया एवं 2 बेसमेंट बनाए गए है।
क्षिप्रा विहार वाणिज्यिक परिसर
48 करोड़ की लागत से 22 एकड़ में निर्मित क्षिप्रा विहार वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया गया है जिसमें 25 भूखंड (12000-40000 वर्गफीट), 75 भूखंड (800-1200 वर्गफीट), 70000 वर्गफीट क्षेत्र का लैंडस्केपिंग, फूड झोन के लिए 56 दुकानें उपलब्ध रहेंगी। परिसर के चारों ओर 45, 30 एवं 24 मीटर मास्टर प्लान के अनुसार चौड़ी सडक़ंे बनाई गई हैं।
एमआर 11 रोड कार्य का लोकार्पण :
मुख्यमंत्री 16 करोड़ की लागत से एमआर 11 रोड का लोकार्पण भी करेंगे। इस रोड की लम्बाई 1.7 कि.मी., चौड़ाई 45 मीटर है। रोड के दोनों ओर सुंदर वृक्षारोपण, डिवाइडर एवं आकर्षक सेंट्रल लाइटिंग की गई है। यह रोड इंदौर रोड और देवास रोड के समानांतर होगी।
निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे
वि कास प्राधिकरण द्वारा विक्रम नगर रेलवे स्टेशन के पास ग्राम नीमनवासा, धतरावदा, नागझिरी कोठी महल एवं लालपुर क्षेत्र में कुल 250.65 हेक्टेयर भूमि पर नगर विकास योजना क्रमांक 3 एवं 4 बनाई जा रही है। जिसके दूसरे चरण के तहत 175 करोड़ की लागत से विकास कार्य होना है। मुख्यमंत्री इसका भूमि पूजन करेंगे। कार्यक्रम के विशेष बतौर विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री म.प्र शासन इंदरसिंह जी परमार, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, राज्यसभा सदस्य उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव एवं संजय अग्रवाल कार्यक्रम में शामिल होंगे।










