मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अकादमी में महानाट्य का अवलोकन भी करेंगे
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन आएंगे। इस दौरान वे अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह सिख समाज के पूर्व जत्थेदार सुरेंद्र सिंह अरोरा के घर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे और बाबा जय गुरुदेव आश्रम जाएंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार, शाम 4:30 बजे वे उज्जैन हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4:40 बजे दुर्गा प्लाजा, फ्रीगंज में श्रद्धांजलि अर्पित करने जाएंगे।
लगभग शाम 5:45 बजे बाबा जय गुरुदेव आश्रम, मक्सी रोड, उज्जैन जाएंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे कालिदास अकादमी में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन पर आधारित महानाट्य का अवलोकन करेंगे। अंत में, शाम 7:10 बजे देवास रोड स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे।
Advertisement









