मुख्यमंत्री ने पुलिस संग खेली होली

नव आरक्षकों के साथ किया नाश्ता, आरक्षक पदों पर भर्ती की घोषणा भी की

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों पर फूल बरसाते सीएम डॉ. मोहन यादव।

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। होली उत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अपने बीच पाकर आज पुलिसकर्मियों में गजब का उत्साह था। उनके उत्साह को और बढ़ाते हुए डॉ. यादव ने वरुण वाहन से पानी के फव्वारे चलाकर दो गुना कर दिया। इस दौरान पुलिस के सभी अफसर भी मौजूद रहे।

सीएम डॉ. यादव ने शहर में अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच पुलिसकर्मियों के साथ होली खेलने का समय निकाला। वह सुबह पुलिस लाइन पहुंचे। उनकी अगवानी आईजी उमेश जोगा ने की। पुलिस लाइन में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अफसर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ होली खेलने को बेताब थे।

सीएम के साथ बैठकर नव आरक्षकों में उत्साह
पुलिस लाइन में होली उत्सव के साथ स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 6 नव आरक्षकों के साथ बैठकर नाश्ता किया और उनसे चर्चा भी की। इस दौरान आईजी उमेश जोगा, एसपी प्रदीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

होली-जुमा पर 3 राज्यों में हिंसा एएसआई की मौत
नईदिल्ली। होली और जुमा पर 4 राज्यों में हिंसक घटनाएं हुईं। बिहार के मुंगेर में एक एएसआई की मौत हो गई। झारखंड के गिरिडीह में होली के दिन दो गुटों में पथराव के बाद उपद्रवियों ने दुकानों और बाइक में आग लगा दी। पंजाब के लुधियाना में दो समुदायों के बीच संघर्ष हुआ। बोतलें चलीं।

Related Articles