Advertisement

मंत्रोच्चार के बीच चिंतामणि पार्थिव पूजन रुद्राभिषेक

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। श्री हजारी हनुमान मंदिर मक्सी रोड़ पवासा में चल रहे चिंतामणि पार्थिव पूजन रुद्राभिषेक में 11 ब्राह्मणों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के साथ करीब 40 से अधिक महंत, श्रीमहंतों ने पूजन किया। संत महंतों के साथ भक्तों ने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण अभिषेक पूजन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

श्रीमहंत काशीदासजी महाराज एवं महंत परमेश्वरदासजी त्यागी ने बताया कि माधवाचार्यजी महाराज के सानिध्य में 9 अगस्त को सुबह से वैदिक मंत्रोच्चार और दुग्धाभिषेक के साथ धार्मिक अनुष्ठान किया।

सीतारामदासजी महाराज अयोध्याजी, जगदीशदासजी महाराज दाहोद, श्रीमहंत हरिओमदासजी महाराज बांसवाड़ा, राधे राधे बाबा इंदौर, श्रीमहंत रामगोपालदासजी महाराज इंदौर, पवनदासजी महाराज इंदौर, हरिदासजी महाराज सीहोर, महामंडलेश्वर कृष्णदासजी महाराज जगन्नाथपुरी, महावीरदासजी महाराज नडिय़ाद गुजरात, श्रीमहंत भक्तिदासजी महाराज नासिक दिगंबर अखाड़ा, रामचरणदासजी महाराज सहित बड़ी संख्या में संत महंत और भक्तों ने पूजन किया। 13 अगस्त तक प्रतिदिन यहां प्रात: 8.30 बजे से संत, महंत एवं भक्त चिंतामणि पार्थिव पूजन रुद्राभिषेक करेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें