CM मोहन यादव ने जबलपुर को 409 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर पहुंचे तो डमुना एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।सबसे पहले सीएम ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और रानी दुर्गावती अमर रहे के नारे लगाए। इसक बाद मुख्यमंत्री कलचुरी होटल पहुंचे। यहां कानून व्यवस्था की संभागीय समीक्षा बैठक ली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जिलास्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। एसीएस (एडिशनल चीफ सेक्रेटरी) की नियुक्ति करेंगे। जो विकास कामों पर नजर रखेंगे। जबलपुर और उसके आसपास के संभाग में भविष्य के विकास की भरपूर संभावनाएं हैं। भविष्य में यहां से रोजगार के क्या साधन हो सकते हैं, कानून व्यवस्था और रोजगार की संभावनाओं को लेकर चर्चा की गई है। हमने सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। हम प्रदेश को रोजगार परख बनाना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा गैरीसन ग्राउंड, जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन#JabalpurMeMohanSarkarhttps://t.co/9Cgt6dcCCs
— Jansampark MP (@JansamparkMP) January 3, 2024
मुख्यमंत्री ने 409 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जन आभार यात्रा के दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। सभा में उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को लोग दिवाली मनाएंगे। अयोध्या जाने वाले राम भक्तों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। सीएम ने घोषणा की कि भगवान राम के चरण पड़ने वाली हर जगह को तीर्थ स्थल बनाया जाएगा। उन्होंने दावा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। आईटीआई से दीनदयाल के लिए नया ब्रिज बनाया जाएगा। उद्योगों के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाएगा।
सीएम यादव बोले-हर जिले में उद्योग लगाए जाएंगे। नई शिक्षा नीति में रानी दुर्गावती की जीवनी पढ़ाई जाएगी। बरगी डेम में प्रभावित क्षेत्र के पीडि़त लोगों को भूमि मिलेगी। विकास कार्य को लगातार बढ़ाते जाएंगे। हम मध्य प्रदेश को रोजगार एवं विकास युक्त राज्य बनाना चाहते हैं। मंच से उठकर रेम्प् पर चले तो सभी की नजर उन पर टिक गईं।
संस्कारधानी जबलपुर में आज 409.53 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @vdsharmabjp जी और माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @MPRakeshSingh जी एवं अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री… pic.twitter.com/nmAhBD4TwP
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 3, 2024