CM शिवराज ‘शिव’ भक्ति में लीन….

By AV NEWS

‘शिव’ भक्ति में लीन….

CM लौटते वक्त महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों के लिए अलग कॉलोनी बनाने के निर्देश दे गए

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में अच्छी बारिश की कामना के लिए महाकालेश्वर मंदिर में प्रारंभ महारुद्र अनुष्ठान के पहले नंदी हॉल में पूजन किया। अनुष्ठान के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पुरी तरह शिव की भक्ति में लीन हो गए। नंदी हॉल में मुख्यमंत्री ने पुजारी व पुरोहितों के साथ मंत्र का उच्चारण भी किया। मुख्यमंत्री चौहान सुबह 8.45 बजे महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार पहुंचे।

यहां पर उन्होंने प्रदेश में अच्छी बारिश की कामना के साथ महारुद्र अनुष्ठान प्रारंभ होने के पहले नंदी हॉल में पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गर्भ ग्रह में भगवान श्री महाकालेश्वर का पंचामृत पूजन और अभिषेक किया। पूजन के बाद मंदिर के पुजारी व पुरोहितों द्वारा अनुष्ठान प्रारंभ किया गया।

महारुद्र अनुष्ठान के दौरान दो लघु रुद्र के साथ ही 121 पाठ किए जाएंगे। अनुष्ठान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। महारुद्र अनुष्ठान प्रदेश में अच्छी बारिश की कामना के साथ कराया जा रहा है। अनुष्ठान में मंदिर के करीब 66 पुजारी-पुरोहित बैठकर एक साथ महारुद्र का पाठ कर रहे हैं।

दूसरे राज्यों से बिजली खरीदी जाएगी

पूजन के बाद सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि वर्षा नही होने के कारण बिजली का संकट पैदा हुआ है। बिजली का संकट दूर करने के लिए अन्य राज्यों से बिजली खरीदी जाएगी। सावन भादो में इतनी बिजली की जरूरत नही पड़ती थी। फिलहाल 9000 की जगह 15000 हजार मेगा वाट बिजली की आवश्यकता है।

मांग और आपूर्ति में बडा गेप हो गया। किसानों को बिजली के संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस संकट से निपटने के लिए अधिकारियों टीम लगी है। बिजली प्राप्त करने के लिए कुछ प्रदेशो से बातचीत जारी है। । अन्य प्रदेशों से बिजली ली जाएगी।

CM लौटते वक्त महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों के लिए अलग कॉलोनी बनाने के निर्देश दे गए

सुधीर नागर:विधानसभा चुनाव से पहले सभी लोगों का दिल जीतने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों और पुरोहितों के लिए अलग कॉलोनी बनाने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया है। महारुद्र अनुष्ठान में सीएम शामिल के बाद उन्होंने यह निर्देश दिया। महाकालेश्वर मंदिर अनुष्ठान के बाद पुजारियों और पुरोहितों के लिए अलग कॉलोनी बनाने का प्रस्ताव उनके समक्ष रखा गया।

इस पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया है। हालांकि उन्होंने अभी इसकी सार्वजनिक तौर पर घोषणा नहीं की है। सुबह हेलीपेड पर सीएम शिवराजसिंह चौहान जल्दी में नजऱ आए। उनके स्वागत के लिए हेलिपेड पहुंचे भाजपा नेताओं और जनप्रतिंधियों से हाथ जोड़कर कहा आज जल्दी में हूं। इतना कहकर वे गाड़ी में बैठ गए। सीएम सोमवार को ओरछा में रामराजा लोक निर्माण का शुभारंभ भी करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री तुलसी सिलावट ने श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन अभिषेक किया। नंदी मण्डपम में मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में 66 पुजारी और पुरोहितों महारुद्र अनुष्ठान किया गया। अनुष्ठान में विधायक पारस जैन, यूडीए अध्यक्ष श्याम बंसल, प्रदेश भाजपा सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, मंदिर समिति सदस्य राजेंद्र शर्मा गुरु आदि उपस्थित थे।

Share This Article