सीएम एवं राज्यसभा सांसद ने किये महाप्रभुजी के दर्शन

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक मंगलनाथ मार्ग स्थित महाप्रभुजी की बैठक के दर्शन किये। मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि मंदिर के मुख्य ट्रस्टी विट्ठल नागर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं उनकी धर्मपत्नी को ठाकुरजी का ऊपरना पहना कर सम्मानित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
साथ ही राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज को भी ऊपरना पहनाकर एवं प्रसादी छाप देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री एवं महाराजजी ने महाप्रभुजी के दर्शन कर प्रदेश, देश एवं विश्व में सनातन धर्म की रक्षा के लिए के लिए प्रार्थना की। ट्रस्टी विट्ठल नागर ने मुख्यमंत्री को महाप्रभुजी की महिमा के बारे में बताते हुए कहा कि महाप्रभुजी की 73वीं बैठक मध्यप्रदेश में केवल उज्जैन में ही स्थित है।
Advertisement









