Advertisement

नर्मदा परिक्रमा पर निकले सीएम डॉ. मोहन यादव के बेटे और बहू

ओंकारेश्वर से शुरू की 15 दिवसीय यात्रा, पिछले महीने ही हुई है शादी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु और उनकी पत्नी डॉ. इशिता ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत मां नर्मदा का आशीर्वाद लेकर की है। 22 दिसंबर को इस जोड़े ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर अपनी नर्मदा परिक्रमा यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। डॉ. अभिमन्यु और डॉ. इशिता का विवाह पिछले महीने 30 नवंबर को एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुआ था जो काफी चर्चा में रहा था और इसकी काफी सराहना भी हुई थी। कई वीवीआईपी इस विवाह के साक्षी बने थे। विवाह के मात्र 21 दिन बाद ही इस नवविवाहित जोड़े ने पवित्र नर्मदा तट की परिक्रमा को चुना है।

पूरा परिवार एक साथ, 15 दिन में पूरी होगी यात्रा
अभिमन्यु और इशिता के साथ मुख्यमंत्री का पूरा परिवार शामिल है। यात्रा में डॉ. अभिमन्यु की बड़ी बहन डॉ. आकांक्षा यादव, उनके पति (जीजाजी) तथा बड़े भाई वैभव यादव और भाभी भी साथ चल रहे हैं। ओंकारेश्वर से शुरू हुई यह यात्रा लगभग 15 दिनों तक चलेगी। इस दौरान वे ओंकारेश्वर से महेश्वर और बड़वानी, राजपीपला (गुजरात) और गरुड़ेश्वर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र), भरूच और अंत में नर्मदा सागर संगम खंभात की खाड़ी पर पहुंचेगे जहां यात्रा का समापन होगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review