भोपाल में सीएम डॉ. यादव ने सरदार पटेल को याद किया

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर भोपाल के शौर्य स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने भारत माता और सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल को याद किया गया। सीएम ने कहा कि पटेल ने अखंड भारत का सपना देखा था और उन्होंने रियासतों में बंटे भारत को अपनी मजबूत इच्छा शक्ति से एक किया।
Advertisement
Advertisement









