Advertisement

कलेक्टर रौशनकुमार को सीएम ने दिया स्वर्णपदक

उज्जैन। कलेक्टर रौशनकुमार सिंह को बुधवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है। उन्हें नीति आयोग के संपूर्णता अभियान में बेहतर काम करने पर यह सम्मान दिया गया है।

Advertisement

प्रदेश में 4 जुलाई से 30 सितंबर तक आकांक्षी जनपदों में अभियान चलाया था। जिसके तहत महिलाओं के स्वास्थ्य, आर्थिक सशक्तिकरण, पोषण, आहार और कृषि आधारित कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को भोपाल में सम्मानित किया गया। कलेक्टर रौशनकुमार सिंह को विदिशा जिले में उत्कृष्ट कार्य के लिए गोल्ड मेडल, स्मृति चिन्ह और प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तात्कालिक और वर्तमान दोनों कलेक्टर्स को बुलाया गया। सभी को मेडल्स के साथ स्मृति चिन्ह और प्रशंसा पत्र दिए गए।

क्या है संपूर्णता अभियान
नीति आयोग और राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2024 में शुरू किया गया संपूर्णता अभियान आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में विकास की गति तेज़ करने की एक विशेष पहल है। इसका लक्ष्य स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि और सामाजिक विकास से जुड़े छह-छह प्रमुख संकेतकों को सौ प्रतिशत तक पहुँचाना है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें