Advertisement

सीएम मोहन यादव ने काफिले में शामिल की इलेक्ट्रिक कार, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

एक बार चार्ज में 500 किमी तक चलेगी ईवी, ‘विकसित भारत 2047’ से जुड़ा विशेष नंबर भी बना चर्चा का विषय

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने अपने आधिकारिक काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को शामिल किया है। मुख्यमंत्री के काफिले में अब महिंद्रा की एक्सईवी 9ई (XEV 9e) इलेक्ट्रिक कार का उपयोग किया जाएगा।

 

Advertisement

बताया गया है कि यह अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक कार एक बार पूर्ण चार्ज होने पर लगभग 500 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस वाहन का उपयोग करते हुए मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर, भोपाल तक यात्रा की।मुख्यमंत्री की नई कार का पंजीकरण नंबर MP-02-VB-2047 रखा गया है। ‘VB’ को ‘विकसित भारत’ और ‘2047’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़कर देखा जा रहा है। यह नंबर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

कार में 360 डिग्री कैमरा समेत कई आधुनिक सुरक्षा और तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस वाहन के संचालन के लिए चालकों को विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन के उपयोग से आम नागरिकों को भी स्वच्छ ऊर्जा और हरित परिवहन अपनाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के पक्षधर रहे हैं। हाल के महीनों में उन्होंने वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कई कार्यक्रमों में भाग लेते हुए प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया है। उनका मानना है कि सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं।ईवी को काफिले में शामिल करने का यह कदम पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें