Advertisement

CM मोहन यादव ने देर रात सस्पेंड किए 11 अधिकारी-कर्मचारी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक्शन मोड में नजर आ रहें है.हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक में देर रात सीएम ने सख्त तेवर दिखाए.डॉ. मोहन यादव ने अफसरों की जमकर क्लास लगाई और शिकायत के बाद 11 अफसर-कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया.

Advertisement

रायसेन जिले में एक व्यक्ति ने बिजली बिल में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इस पर सीएम ने बिजली वितरण कंपनी के जनरल मैनेजर को निलंबित कर दिया।

खंडवा जिले में एक लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने की शिकायत हुई थी। सीएम को अफसरों को बताया कि उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। एसडीओपी-टीआई को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जांच एएसपी करेंगे। बेटी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।

Advertisement

सीएम ने कहा कि प्रदेश में इस प्रकार के केस के निराकरण के लिए अभियान चलाएं। झाबुआ में कपिलधारा कूप निर्माण योजना में भुगतान में देरी पर पंचायत सचिव को निलंबित किया गया। सीईओ व लेखाधिकारी को कारण बताओ नोटिस दिया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें