Advertisement

भगवान महाकाल के विवाह के रिसेप्शन में शामिल होंगे सीएम

उज्जैन। भगवान महाकाल के विवाह समारोह का रिसेप्शन 19 मार्च को छत्रपति गणेश महाकाल मंडपम में किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नगर भोज में शामिल होंगे।

Advertisement

महाकाल मंदिर के पुजारी और नगर भोज के संयोजक पं. रमण त्रिवेदी ने बताया कि यह नगर भोज 23 वर्ष पूर्व सन् 2000 से शुरू किया गया था। यह वर्ष नगर भोज का 24वां साल है। हिंदू, मुसलमान, सिक्ख, ईसाई सभी के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस विशाल नगर भोज में करीब एक लाख भक्त प्रसादी ग्रहण करते हैं।

दोपहर 2 बजे से शुरू होकर रात को 2 बजे तक नगर भोज चलेगा। इस आयोजन में भगवान महाकाल की आरती, पूजा होगी। भूत-प्रेत, डाकिनी, शाकिनी नृत्य करते हुए बारात के रूप में नगरकोट से यहां पहुंचेगे। मंदिर के पुजारी एवं महाकाल प्रबंध समिति के पूर्व सदस्य पुजारी दिनेश गुरुजी उपस्थित रहेंगे।

Advertisement

कई प्रकार की मिठाईयां, छप्पन भोग बनेगा जो सभी को परोसा जाएगा। इस आयोजन में उज्जैन ही नहीं आसपास के कई शहरों के साथ देश-विदेश के भक्त भी शामिल होंगे। पं. रमण गुरू के साथ ही पुजारी उमेश गुरु, पुजारी गोपाल गुरु, पुजारी संदीप गुरु आदि ने 19 मार्च को महाकाल मंडपम छत्रपति गणेश मंदिर में आयोजित नगर भोज में समस्त धर्मप्राण जनता से प्रसाद ग्रहण का अनुरोध किया है। सभी प्रसाद ग्रहण करेंगे तो पुण्य की प्राप्ति होगी। इस नगर भोज के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क, कोई चंदा नहीं लिया जाता। जिसकी इच्छा हो वह सहयोग कर सकता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें