राहगीरी मेें आएंगे सीएम, तैयारी में जुटा प्रशासन

उज्जैन। शहरवासियों को सुबह जल्दी उठने और कसरत करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शहर में पिछले कई सालों से राहगीरी के आयोजन किए जा रहे हैं। इस बार यह आयोजन 25जनवरी को कोठी रोड पर सुबह 6 बजे से होगा। पहले रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस आयोजन में शामिल होंगे। राहगीरी में तमाम तरह के खेलकूद से जुड़े आयोजन होते हैं। संगीत-नृत्य के जरिए लोगों को व्यायाम से जोड़ा जाता है।

मौज-मस्ती से भरे इस आयोजन में सुबह-सुबह युवा खासी संख्या में जुटते हैं और एंजॉय करते हैं। वर्तमान में कार्यक्रम की तैयारियों में प्रशासन लगा हुआ है। कोठी रोड की दीवारों की पुताई कर यहां आकर्षक पेंटिंग्स बनाई जा चुकी हंै। सडक़ों की मरम्मत हो रही है और साइड में ब्लॉक लगाए जा चुके हैं। यहां लगे पेड़-पौधों को व्यवस्थित कर खूबसूरत बनाया जा रहा है। पूरा प्रशासनिक अमला इन दिनों कोठी रोड को संवारने में जुटा है।









