Popup Image

पुराने कार्यस्थल पहुंचे सीएमएचओ

सिविल अस्पताल माधवनगर में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सीएमएचओ डॉ. विक्रम रघुवंशी अपने पुराने कार्यस्थल माधवनगर सिविल अस्पताल पहुंच गए। अचानक अस्पताल पहुंचे सीएमएचओ ने स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएमएचओं का जोर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी बनाने पर था। उन्होंने कहा कि इस काम में कोताही नहीं की जाए। सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने और विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के भी उन्होंने निर्देश दिए।

Advertisement

अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने तथा सभी आवश्यक अभिलेखों एवं रिकॉर्ड को अपडेट रखने पर खास जोर दिया। शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभ उपलब्ध कराने की बात भी की।

सभी अपना दायित्व बेहतर तरीके से निभाएं
सीएमएचओ ने अस्पताल से जुड़े अफसरों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिविल अस्पताल माधवनगर के प्रभारी अधिकारी डॉ. अमित सोनी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप सोमेश सहित अस्पताल कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें