दशहरा मैदान पर गूंजा सीएम का संदेश शान से लहराया तिरंगा

दशहरा मैदान पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

उज्जैन। आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। शहरवासी जश्न-ए-आजादी के रंग में रंगे नजर आए। देश की आन, बान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया और देशभक्ति के तराने भी गूंजते रहे।

प्रशासनिक संकुल भवन में ध्वजवंदन करते हुए प्रभारी कमिश्नर और कलेक्टर।
दशहरा मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया। इसमें कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया और फिर परेड की सलामी ली। इसके पश्चात तिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। कलेक्टर सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया। सम्मान पाकर स्वतंत्रता सैनानियों के चेहरे भी खिल उठे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस राष्ट्रीय पर्व पर पहली बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का लाइव प्रसारण किया गया। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। अतिथियों ने ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। पुरस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आए।

सांदीपनि आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा का तिरंगा शृंगार।

चिमनगंज मंडी प्रांगण में सचिव अश्विनी सिन्हा ने ध्वजारोहण किया।

यूडीए कार्यालय में ध्वजारोहण करते प्रभारी कमिश्नर रत्नाकर झा।

आईजी कार्यालय में ध्वजवंदन करते एडीजी उमेश जोगा।

एसपी दफ्तर में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते एसपी प्रदीप शर्मा।

निजातपुरा स्थित राय धर्मशाला में समाजजनों ने ध्वजवंदन किया।









