ठंड का कहर: उज्जैन में छाया रहा कोहरा, भोपाल में फुहार

उमरिया में 8वीं क्लास तक स्कूलों में छुट्टी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मकर संक्रांति पर मालवा-निमाड़ में बूंदाबांदी

अक्षरविश्व न्यूजभोपाल। सोमवार सुबह मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहे। भोपाल में कोहरे के साथ फुहारें गिरीं। ग्वालियर-चंबल में कोहरा रहा। उमरिया में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर ने एक दिन के लिए कक्षा पहली से 8वीं तक सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। मकर संक्रांति के दिन भी मालवा-निमाड़ यानी इंदौर-उज्जैन संभाग में बादल और बूंदाबांदी के आसार हैं। 15 जनवरी को आधे एमपी में बादल और बूंदाबांदी का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर भी इसमें शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी होने से मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इससे पहले 2 दिन से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। रविवार को बैतूल, दमोह, रीवा, सतना और उमरिया में बारिश हुई। दमोह में सबसे ज्यादा 7 मिमी पानी गिर गया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। रविवार को कुछ जगहों पर सर्द हवा चलने से ठंड का असर देखने को मिला। वहीं, पारे में भी गिरावट दर्ज की गई।

उज्जैन में रात का पारा 3 डिग्री गिरा

भोपाल में 5.2 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 21.8 डिग्री पर आ गया। यहां सुबह कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 500 से 1 हजार मीटर तक रही। उज्जैन में रात के तापमान में 3.4 गिरावट दर्ज की गई और यह 9 डिग्री तक पहुंच गया। एक दिन पहले यह १२.५ डिग्री था। इसी तरह दिन का तापमान भी 27.5 डिग्री से गिरकर 22.5 डिग्री तक पहुंच गया है।

दिन में उमरिया सबसे ठंडा रहा

प्रदेश में उमरिया सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 18 डिग्री पहुंच गया। सतना-गुना में 18.2 डिग्री, दमोह में 18.6 डिग्री, पचमढ़ी में 18.8 डिग्री, खजुराहो में 19.6 डिग्री, सिवनी में 19.8 डिग्री, टीकमगढ़ में 20 डिग्री, शिवपुरी में 21 डिग्री, नौगांव में 21.6 डिग्री, नरसिंहपुर में 22 डिग्री, रायसेन में 22.4 डिग्री, नर्मदापुरम में 23.3 डिग्री, सागर में 23.6 डिग्री और धार में 23.7 है।

Related Articles