कलेक्टर सिंह ने 2025 के लिए जिले की तहसीलों में स्थानीय अवकाश घोषित किए

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार महत्वपूर्ण पर्वों पर जिले की तहसीलों में स्थानीय अवकाश वर्ष 2025 के लिए घोषित किए है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
19 मार्च 2025 को रंगपंचमी पर उज्जैन, घट्टिया, नागदा एवं बडऩगर तहसीलों में, 12 अगस्त को भादो माह राजसी सवारी का दूसरा दिन बडऩगर में, 18 अगस्त को श्री महाकालेश्वर की राजसी सवारी अवसर पर उज्जैन में, 18 अगस्त को श्री तिलभांडेश्वर महादेव की राजसी सवारी अवसर पर तराना में, 18 अगस्त को श्री धुर्जेटेश्वर महादेव की राजसी सवारी अवसर पर महिदपुर में, 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर बडऩगर में, 02 सितंबर को तेजादशमी पर तराना में, 04 सितम्बर को डोल ग्यारस का दूसरा दिन पर खाचरौद और नागदा में, 01 अक्टूबर को दुर्गा नवमी के अवसर पर खाचरौद, घट्टिया, महिदपुर, 21 अक्टूबर को दीपावली के दूसरा दिन घट्टिया, खाचरौद, महिदपुर में, 23 अक्टूबर को भाईदूज पर उज्जैन, तराना में, 27 अक्टूम्बर को छटपूजा के अवसर पर नागदा में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।









