Advertisement

सवारी मार्ग के निर्माण की चिंता, महापौर बोले- काम तेजी से करें

हरसिद्धि पाल से रामघाट तक मार्ग चौड़ीकरण काम का किया मुआयना

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। 3 अगस्त को निकलने वाली बाबा महाकाल की पहली सावन महीने की पहली सवारी ने प्रशासन के साथ पॉलिटिशियन को भी चिंता में डाल रखा है। रविवार को महापौर मुकेश टटवाल ने हरसिद्धि पाल से रामघाट तक मार्ग चौड़ीकरण काम का मुआयना किया और इंजीनियर से कहा काम तेज गति से पूरा करें।

दरअसल, मास्टर प्लान के तहत शहर की करीब 64 सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। इसमें सवारी मार्ग भी शामिल हैं। इसमें हरसिद्धि पाल से रामघाट, रामानुजकोट से ढाबारोड, ढाबारोड से टंकी चौराहा, टंकी चौराहा से तेलीवाड़ा, कंठाल से छत्रीचौक रोड शामिल है। इनमें हरसिद्धिपाल से रामघाट और रामानुजकोट से ढाबारोड प्रमुख है। पहली पांच सवारियां इन्हीं मार्ग से निकलेंगी और लौटेंगी। राजसी सवारी तेलीवाड़ा, कंठाल चौराहा, छत्री चौक वाला रास्ता तय करेगी। ऐसे में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती पहली पांच सवारियों वाले मार्ग हैं। इसी के चलते अफसरों के साथ राजनेता भी लगातार दौरे कर रहे हैं।

Advertisement

क्या कहा महापौर ने

 हरसिद्धि पाल से रामघाट तक का शेष कार्य गुणवत्ता के साथ करें।

Advertisement

 सवारी से पहले गेबियन वॉल सुरक्षा दीवार के साथ पूर्ण करें। पीसीसी (प्लेन सीमेंट कांक्रीट) सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर लें। मार्ग पर रिटर्निंग वॉल पूर्णता की ओर है।

सवारी मार्ग: असुरक्षित गैलरी-छज्जे गिराए
उज्जैन। बाबा महाकाल की सवारी को सुरक्षित बनाने के लिए नगरनिगम चौड़ीकरण वाले सवारी मार्ग पर असुरक्षित गैलरी-छज्जे गिरा रहा है। इसी कड़ी मेंं रविवार को ढाबा रोड स्थित श्रीमती कमला परमार का भवन गिराया गया। भवन स्वामी को पूर्व में नोटिस जारी किया जा चुका था। उन्हें भवन हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय अवधि में कार्रवाई नहीं करने पर नगरनिगम ने नियमानुसार भवन हटाया। भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने सवारी मार्ग स्थित अन्य जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों के स्वामियों से अपील की है कि वे समय रहते आवश्यक कार्रवाई करें।

पहली सवारी से पहले पूरा होगा रामघाट चौड़ीकरण कार्य

दिन-रात काम कर 3 अगस्त के पहले हर हाल में पूरा किया जाए काम, निरीक्षण करने गए कलेक्टर के निर्देश

उज्जैन। सिंहस्थ की तैयारियों के तहत शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने रविवार को विभिन्न निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कंठाल चौराहा से सतीगेट, छत्री चौक, ढाबारोड़ और सत्यनारायण मंदिर तक चल रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बाबा महाकाल की पहली सवारी 3 अगस्त को है और इससे पहले रामघाट मार्ग और ढाबारोड चौड़ीकरण कार्य पूरी तरह पूरा कर मार्ग को सुगमतापूर्ण आवागमन के लिए तैयार किया जाए। उन्होंने कमरी मार्ग चौराहे के विस्तार और फिनिशिंग कार्य को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

सतीगेट मार्ग चौड़ीकरण की चाल धीमी
कलेक्टर ने सतीगेट मार्ग चौड़ीकरण कार्य की प्रगति धीमी देख असंतोष जताते हुए उसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सितंबर में निकलने वाली बाबा महाकाल की अंतिम राजसी सवारी से पहले कंठाल से गोपाल मंदिर तक पूरा मार्ग पूरी तरह तैयार रहना चाहिए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें