Advertisement

स्पर्धा में चयनित खिलाड़ी का अभिनंदन

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन 56वीं एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, बताम सिटी, इंडोनेशिया में भारतीय महिला टीम की खिलाडी एवं मध्य प्रदेश से प्रथम बार एशियन बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में चयनित खिलाडी वंदना ठाकुर के विशिष्ट खेल अभिनंदन का आयोजन स्वस्थ संसार जिम में किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मुख्य अतिथि विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा थे। अध्यक्षता इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतिन तिवारी ने की। वंदना ठाकुर का मालवी पगड़ी, दुप्पटा, स्मृति चिन्ह एवं 21 हजार प्रोत्साहन राशि प्रदान कर विशिष्ट खेल अभिनंदन किया गया। स्वस्थ संसार जिम के संचालक शैलेंद्र व्यास सूत्रधार थे।

शाब्दिक स्वागत चेयर मेन प्रेमसिंह यादव ने किया। आभार पूर्व मिस्टर इंडिया, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्रसिंह कुशवाह ने व्यक्त किया। वंदना ठाकुर ने कहा कि नारी राष्ट्र की संजीवनी है। नारी संसार की धूरी है। विधायक अनिल जैन ने कहा कि नारी अदम्य साहस, संकल्प शक्ति की प्रतीक है। इस अवसर पर भारतीय टीम के कोच रोहित जेठवा का अभिनंदन इंजीनियर गजेंद्र मेहता, जयसिंह यादव, अनिल चावंड, हरीश तुराय, हिमांशु हनोतिया, शिवम चावला ने किया।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें