Advertisement

इंदौर में कंस्ट्रक्शन मैनेजर की गोली मारकर हत्या

शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपनी कार से फैक्ट्री पहुंचे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

बाणगंगा थाना पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम बलराम राठौर निवासी ग्राम हातोद है। वह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में मैनेजर थे। मंगलवार सुबह बलराम कार से ग्राम बरदरी में निर्माणाधीन अग्रवाल फैक्ट्री (सुपर कोरीडोर के नजदीक) पर पहुंचे थे। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद बदमाश गाड़ियों से भाग निकले। गंभीर हालत में बलराम को अरविंदो ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।

हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से सबूत एकत्र किए। पुलिस के अनुसार, बलराम पर पर दो से तीन फायर किए गए थे। पुलिस को आसपास की फैक्ट्री से सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसमें बलराम कार से फैक्ट्री की तरफ जाते दिख रहे हैं। हालांकि, हत्याकांड की वजह सामने नहीं आई है। हत्या की क्या वजह है और हत्यारे कौन है। पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। पुलिस बलराम के पूर्व के विवादों को लेकर जानकारी निकाल रही है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें