स्थापना दिवस पर कापियां-पेन वितरित

उज्जैन। भारत विकास परिषद महाकाल शाखा के अध्यक्ष के नेतृत्व में 9 जुलाई को भारत विकास परिषद के 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय आदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर में संस्कृत का अध्ययन कर रहे बटुकों को नि:शुल्क एक हजार कापियां एवं पेन वितरित किये।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
जिसमें स्कूल की डायरेक्टर डॉ. चित्रा जैन का विशेष सहयोग रहा। हर्षिल कासलीवाल के जन्मदिवस के अवसर पर रुचि अश्विन कासलीवाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में विशेष तौर पर सचिव रवि मूले, डॉ. पुष्पेंद्र जैन, सुनीता मूले व पदाधिकारी मौजूद थे।
Advertisement









