Advertisement

CORONA को लेकर नई एडवाइजरी जारी

चीन-अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में बढ़ते जानलेवा कोरोना वायरस को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। कोरोना का प्रसार रोकने के लिए सरकार ने नई एडवाइजरी जारी की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

कोरोना पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक के बाद नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा है कि घबराने की कोई बात नहीं है, लेकिन सावधानी जरुर बरतनी चाहिए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क जरूर पहनें।

साथ ही जिन लोगों ने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लगवाई है, वह जल्द से जल्द इसे लगवाएं, ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके।डॉ वीके पॉल ने कहा कि अभी तक केवल 27 से 28 फीसदी लोगों ने बूस्टर डोज ली है। हमें इसे बढ़ाना होगा। हम अन्य लोगों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों से अपील करते हैं कि वह यह डोज लगाएं। बूस्टर डोज अनिवार्य है और सभी के लिए निर्देशित है।

Advertisement

वैसे देश में फिलहाल कोरोना की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। कोरोना की मौजूदा पॉजिटिविटी दर 1 फीसदी से भी कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है।सरकार ने बताया कि सितंबर के जीनोम सर्विलांस में तीन बार भारत में BF.7 वैरिएंट पाया गया, यानी हम इसे चिन्हित कर चुके हैं, जिससे चीन में लोग संक्रमित हो रहे हैं। वहीं देश में कोरोना के लगभग सभी वैरिएंट आ चुके हैं, इसलिए लोगों में इसे लेकर इम्यूनिटी विकसित हो चुकी है। सरकार ने कहा कि फिर भी अब निगरानी बढ़ाई जाएगी और राज्यों को मास्क लाने के निर्देश लाकर अनुपालन कराना होगा।

हालांकि क्रिसमस, नए साल और त्योहारों पर कोई रोक नहीं लगेगी। सरकार अब हर हफ्ते इस मामले पर मीटिंग करेगी और स्थिति की समीक्षा कर, उसी हिसाब से एडवाइजरी जारी करेगी।

Advertisement

Related Articles

Write a review