Advertisement

देश में कोरोना से 28 मौतें, 3726 एक्टिव केस

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक्टिव केसों की संख्या 3726 हो गई है। केरल में सबसे ज्यादा 1336 मामले हैं। वहीं महाराष्ट्र में 749 और दिल्ली में 375 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में 700 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

Advertisement

कोरोना से मरने वालों की संख्या 28 हो गई है। बीते 24 घंटे में 6 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को बेंगलुरु में 63 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है। उसे दोनों वैक्सीन के साथ बूस्टर डोज भी लगी थी। वहीं दिल्ली में 60 साल के बुजुर्ग की मौत हुई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7 लोगों ने जान गंवाई है।

कर्नाटक सरकार ने शनिवार को पब्लिक एडवाइजरी जारी की। इसमें लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और स्वच्छता का खास ध्यान रखने की अपील की। बुखार, खांसी, सीने में दर्द या सांस लेने दिक्कत होने पर तुरंत जांच करने को कहा है।

Advertisement

कोरोना वायरस का पहला केस दुनिया के सामने 31 दिसंबर 2019 को आया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जनवरी 2020 में कोरोना वायरस के प्रकोप को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हेल्थ इमरजेंसी के रूप में घोषत किया। इसके बाद  11 मार्च 2020 को कोरोना को पैन्डेमिक (महामारी) घोषित किया गया। कोरोना के मामलों की बढ़ोतरी को देखते हुए 24 मार्च 2020 को देशभर में 21 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। इसके बाद लॉकडाउन को कई फेज में आगे बढ़ाया गया। कोरोना महामारी के दौरान भारत में करीब 68 दिनों तक पूर्ण लॉकडाउन रहा। करीब 100 से ज्यादा देशों ने अपने यहां लॉकडाउन लगाया। कई देशों ने पूर्ण तो कई ने आंशिक तौर पर लॉकडाउन लगाया।

सावधानियां और सुझाव:

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें