Advertisement

अदालत ने यूट्यूबर ज्योति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति को हिसार पुलिस पेशी के लिए हिसार कोर्ट लेकर पहुंची थी। ज्योति मल्होत्रा को सिविल जज सुनील कुमार की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जानकारी के मुताबकि ज्योति को हिसार की सेंट्रल जेल नंबर 2 में रखा जाएगा। यह महिलाओं की जेल है।

Advertisement

पेशी के दौरान कोर्ट के अंदर के गेट बंद कर दिए गए थे और भारी पुलिसबल को मौके पर तैनात किया गया था।ज्योति को इससे पहले पांच दिन और दूसरी बार चार दिन के रिमांड पर लिया गया था। रविवार शाम को चार दिन का रिमांड खत्म होने के बाद ज्योति को कोर्ट में पेश किया गया।

ज्योति को सुबह ही कोर्ट में पेश किए जाने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन पुलिस ज्योति को करीब साढ़े तीन बजे कोर्ट में लेकर पहुंची। आज यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि हिसार एसपी शशांक कुमार ज्योति की कोर्ट में पेशी के बाद प्रेसवार्ता भी कर सकते हैं। वहीं, पुलिस को ज्योति के मोबाइल से डिलीट की गइ कॉल डिटेल की रिपोर्ट मिल गई है। हालांकि अभी लैपटॉप से डिलीट डाटा की रिपोर्ट नहीं आई है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें