Advertisement

सीए डे के उपलक्ष्य में खेला क्रिकेट मैच पौधारोपण कर लगाया रक्तदान शिविर

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन सीए डे के उपलक्ष्य में उज्जैन सीए शाखा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय समारोह का समापन पारिवारिक मिलन समारोह के साथ किया गया। इसकी शुरुआत 29 जून को एसबीआई, बीओआई, जीएसटी, इनकम टैक्स, डॉक्टर और आईसीएआई के बीच क्रिकेट मैच के आयोजन से हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

सीए शाखा के चेयरमैन भावेश नेरकर ने बताया कि 30 जून को सुबह विकसित भारत रन का आयोजन किया गया। तत्पश्चात विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। 1 जुलाई को सुबह शाखा में संस्थान का झंडावंदन किया गया और आईसीएआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का उद्बोधन सदस्यों को सुनाया गया।

इसके बाद एसबीआई और जीएसटी के साथ मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि 1 जुलाई को आईसीएआई की स्थापना हुई थी, इसीलिए हर साल 1 जुलाई को सीए डे मनाया जाता है। इस वर्ष स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इसे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन सीए आकृत जैन और वरिष्ठ सीए संजय अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। यह जानकारी शाखा इंचार्ज हसन चोबारावाला ने दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें