शहर की तीसरी रोड के चौड़ीकरण पर संकट

अंकपात से खजूरी मस्जिद तक रोड का कोई टेंडर नहीं आया, फिर लगा टेंडर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
आखिर ठेकेदार क्यों नहीं आ रहे सामने….?
रवींद्रनाथ टैगोर मार्ग चौड़ीकरण के लिए दूसरी बार भी टेंडर नहीं डाले जाने के कारण यह सवाल भी उठ रहा है कि ठेकेदार यह काम करने आगे क्यों नहीं आ रहे। टेंडर में देरी होने से रोड चौड़ीकरण का काम प्रभावित हो सकता है। टेंडर खुलने के बाद स्वीकृति और वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया में भी समय लगेगा। इस कारण बारिश से पहले इसका काम शुरू होने के आसार अब दिखाई नहीं दे रहे।
कोयलाफाटक रोड और तेलीवाड़ा रोड चौड़ीकरण से बढ़ा ट्रैफिक जाम
निगम ने कोयलाफाटक से गोपालमंदिर तक रोड चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया है। अभी रहवासी स्वयं ही अपने मकान और दुकान तोड़ रहे हैं। कोयलाफाटक से नरेंद्र टॉकीज तक मार्ग पर ट्रैफिक बंद है। दूसरी ओर मिर्जानइम बेग चौराहा से तेलीवाड़ा रोड बंद है। इससे अन्य सडक़ों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है।









